लाइव न्यूज़ :

फसल नुकसानः केंद्रीय टीम ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में किसानों से बातचीत की

By भाषा | Updated: December 21, 2020 16:10 IST

Open in App

औरंगाबाद, 21 दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से हुए फसल नुकसान का जायज़ा लेने के लिए सोमवार को केंद्रीय मूल्यांकन टीम यहां पहुंची। टीम ने प्रभावित किसानों से बातचीत भी की।

एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने औरंगाबाद के निपानी और पिम्पालगांव पंद्री, पैठण के गाजीपुर, निलाजगांव व शेक्ता तथा गंगापुर तालुका के मुर्मी एवं धारगांव का दौरा किया और किसानों से बातचीत की।

जिलाधिकारी सुनील चव्हाण, जिला परिषद के सीईओ महेश गोंडवाले फसल नुकसान का मूल्यांकन करने के दौरान केंद्रीय टीम के साथ थे।

निपानी के किसान नंदू भालेकर ने पीटीआई-भाषा को बताया, " टीम सुबह में मेरे खेत में आई और मैंने उन्हें इस मानसून के दौरान भारी बारिश में सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान को दिखाया। अगर टीम बारिश के फौरन बाद दौरा करती तो उन्हें नुकसान की बेहतर समझ मिलती।"

टीम ने गाजीपुर के किसान रामभाऊ राहतवाडे से भी बातचीत की जिन्होंने 1.5 एकड़ में कपास की फसल लगाई थी जो नष्ट हो गई है और 18,000 रुपये के निवेश से 10 हजार रुपये भी नहीं मिले हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि टीम के दो सदस्यों ने उस्मानाबाद के तीन तालुकों का भी दौरा किया जो यहां से करीब 240 किलोमीटर दूर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे