आगरा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक किलो सोना बरामद

By भाषा | Updated: July 23, 2021 22:43 IST2021-07-23T22:43:54+5:302021-07-23T22:43:54+5:30

Crook arrested in police encounter in Agra, one kg of gold recovered | आगरा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक किलो सोना बरामद

आगरा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक किलो सोना बरामद

आगरा, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार तड़के पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में करोड़ों की डकैती में शामिल बदमाश संतोष जाटव को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये बदमाश जाटव के पास से एक किलोग्राम सोना और 63 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के सरगना नरेंद्र उर्फ लाला की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गौरतलब है कि कमलानगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड कंपनी की शाखा में 17 जुलाई को बदमाशों ने दिन दहाड़े डकैती कर करोड़ों का सोना और छह लाख रुपये लूटे थे। इस वारदात में शामिल बदमाश मनीष पांडेय और निर्दोष घटना के कुछ देर बाद ही मुठभेड़ में ढेर हो गये थे जबकि तीसरे बदमाश प्रभात शर्मा ने कमलानगर थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि जबावी कार्रवाई में जाटव के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिये अस्पतमाल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Crook arrested in police encounter in Agra, one kg of gold recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे