लाइव न्यूज़ :

केरल में मकान के बरामदे में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने नदी में पहुंचाया

By भाषा | Updated: December 9, 2020 16:32 IST

Open in App

त्रिशूर (केरल), नौ दिसंबर केरल के त्रिशूर में एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में एक मकान के बरामदे तक पहुंच गया। मकान में रहने वाले परिवार ने सुबह जब दरवाजा खोला तो बाहर मगरमच्छ को देख हैरान रह गए।

अतिरापल्ली जलप्रपात के पास शजन थचथ के मकान के बाहर यह मगरमच्छ पहुंच गया। शजन की पत्नी ने सुबह पांच बजे जब घर का दरवाजा खोला तो बाहर में मगरमच्छ को देखकर वह हैरान रह गयी। शोर मचाने पर परिवार के दूसरे लोग भी वहां पहुंचे और इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी।

इस बीच वहां अगल-बगल के लोग भी पहुंच गए और मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ घर में सोफा के नीचे छुप गया। शजन ने कहा कि सुबह अजीब किस्म की आवाजें आ रही थीं तो उन्हें लगा कि शायद बाहर कुत्ता होगा लेकिन यह नहीं सोचा था कि वहां मगरमच्छ हो सकता है।

वन विभाग की सात सदस्यीय टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ को बाहर निकाला और उसे पास की चलाकुड्डी नदी में छोड़ दिया।

चारपा वन रेंज के वन अधिकारी टी ए अजिकुमार ने बताया कि मगरमच्छ को काबू में करने के लिए उसके मुंह और पिछले हिस्से को बांध दिया गया और बाद में उसे नदी के पास छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?