लाइव न्यूज़ :

तालाब के किनारे फूल तोड़ने में मस्त थी आठ साल की मासूम, तभी अचानक आया मगरमच्छ, जानिए फिर क्या हुआ 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 26, 2020 12:02 IST

बच्ची के शव को खोजने में कई घंटे लगे। वन विभाग व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। शव मिलने पर देखा गया है कि बच्ची के हाथों में मगरमच्छ के गहरे घाव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआठ साल की बच्ची को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया।बच्ची के शव को खोजने में कई घंटे लगे। वन विभाग व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। शव मिलने पर देखा गया है कि बच्ची के हाथों में मगरमच्छ के गहरे घाव हैं।

देहरादूनः एक आठ साल की बच्ची अपनी दादी के साथ घास काटने के लिए खेत में गई हुई थी। खेत के आस-पास एक तालाब था, जहां वह बच्ची फूल तोड़ने लगी। किसी को अंदाजा नहीं था कि इस तालाब में मंगरमच्छ भी हो सकता है। जैसे ही बच्ची तालाब के किनारे पहुंची और फूल तोड़ने शुरू किए वैसे ही मगरमच्छ ने उसे अपने जबड़े में दबोच लिया। बच्ची के चीखने पर दादी और अगल-बगल काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे तब तक मगरमच्छ पानी के भीतर उसें खींच चुका था।  

यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर के रायसी इलाके में बाणगंगा में बने तलाब का है। मामले की सूचना पुलिस की दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने वनविभाग से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के शव को खोजने में कई घंटे लगे। वन विभाग व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। शव मिलने पर देखा गया है कि बच्ची के हाथों में मगरमच्छ के गहरे घाव हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में इस घटना से दहशत फैल गई है।  

ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में अभी तक कोई ऐसी घटना सामने आई है। उन्होंने वन विभाग पर आरोप लगाया कि मगरमच्छों के भय को लेकर कई बार विभाग को बोला गया है, लेकिन उसने कई सुनवाई नहीं की है। अगर सुनवाई की होती तो आज एक बच्ची की जान नहीं जाती। 

हालांकि ऐसे आरोपों से वन क्षेत्राधिकारी ने इनकार किया और कहा कि बरसात के दिनों में गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने पर मगरमच्छ पानी में बहकर आबादी क्षेत्र तक तालाबों तक आ जाते हैं। लेकिन, पानी कम होने पर वह वापस नहीं जाते हैं और तालाबों में ही रह जाते हैं। 

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया