लाइव न्यूज़ :

आलोचक आगे आकर कोविड प्रबंधन की खामियों को ठीक करने में योगदान दें: जितेन्द्र सिंह

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कोविड-19 महामारी में कथित कुप्रबंधन के लिए सरकार की आलोचना करने वाले विपक्षी दलों पर सोमवार को प्रहार किया और ‘‘आलोचकों’’ से अपील की कि आगे आएं और ‘‘अगर उन्हें वास्तव में कोई खामी’’ दिखती है तो उसे ठीक करने में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि यह आपदा है जो सदी में एक बार आती है और यह समय है कि राजनीति से ऊपर उठते हुए मानवता के हित में कोविड से लड़ें।

कार्मिक राज्यमंत्री ने इस तथ्य पर निराशा जाहिर की कि कई विपक्षी नेताओं के साथ ही ‘‘तथाकथित बुद्धिजीवी’’ मीडिया में बयान जारी करने पर काफी समय बिता रहे हैं या महामारी में कथित कुप्रबंधन को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए ट्वीट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर इस समय और ऊर्जा को वे प्रशासन और समान विचारधारा वाले नागरिकों के साथ मिलकर चुनौती का सामना करने में लगाते तो कोविड के खिलाफ भारत की लड़ाई और आसान हो जाती।

कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक सिंह ने कहा कि हाल के समय में उन्होंने देखा है कि विपक्षी नेताओं के साथ ही कुछ पत्रकार सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने ऐसे सभी आलोचकों से अपील की कि आगे आएं और अगर उन्हें वास्तव में कोई खामी दिखती है तो उसे ठीक करने में योगदान दें।

सिंह ने उन आलोचकों पर भी प्रहार किया जो कह रहे हैं कि सरकार महामारी की दूसरी लहर की भयावहता को परखने में विफल रही।

उन्होंने उनसे रिकॉर्ड देखने के लिए कहा कि फरवरी तक दुनिया के बड़े वैज्ञानिकों और चिकित्सा पेशेवरों ने भी दूसरी लहर की इतनी भयावहता की संभावना नहीं जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू