लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक तौर पर पार्टी नेताओं की आलोचना करना अस्वीकार्य, नियमों के खिलाफ: डी राजा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 01:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) महासचिव डी राजा ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक तौर पर पार्टी नेताओं की आलोचना करना ‘‘अस्वीकार्य’’ और नियमों के खिलाफ है।

उनकी टिप्पणी भाकपा की केरल इकाई के सचिव कनम राजेंद्रन द्वारा कुछ सप्ताह पहले सार्वजनिक रूप से डी राजा और उनकी पत्नी एनी राजा की आलोचना करने के बाद आई है। यह मामला उस समय तूल पकड़ गया था जब भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एनी राजा ने केरल पुलिस की आलोचना की थी।

इस पर राजेंद्रन ने कहा था कि इस तरह की खुली आलोचना पार्टी के राज्य नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद की जानी चाहिए क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि राजा ने अपनी पत्नी की राय का समर्थन किया कि केरल पुलिस ''स्पष्ट रूप से महिला विरोधी'' है और एक ''आरएसएस गिरोह'' द्वारा नियंत्रित है।

भाकपा की तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद मंगलवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में, डी राजा ने कहा, ''हम सभी पार्टी के नेता हैं और पार्टी के मानदंड और अनुशासन का दायरा होता है। हम आंतरिक लोकतंत्र का पालन करते है जहां सभी सदस्यों को मुद्दे उठाने और आचोलना करने का पर्याप्त अवसर मिलता है।''

उन्होंने कहा, ''सार्वजनिक रूप से या प्रेस में महासचिव या पार्टी के किसी नेता की आलोचना करना स्वीकार्य नहीं है। ऐसा करना गलत है। अनुशासन का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल