लाइव न्यूज़ :

कई विपक्षी नेताओं का कटाक्ष: टीकाकरण को लेकर ‘इवेंट मैनेजमेंट’ मोड से बाहर निकले सरकार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर कांग्रेस और राजद के कुछ नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण की संख्या दो करोड़ से अधिक होने के बाद सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश के पास रोजाना के लक्ष्य से आगे निकलने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए सरकार को ‘इवेंट मैनेजमेंट’ वाली शैली छोड़नी होगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘अपनी पीठ थपथपाते हुए प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि केंद सरकार ने पहले टीकों का ऑर्डर क्यों नहीं दिया और उसने महीनों तक एक त्रुटिपूर्ण खरीद नीति का अनुसरण क्यों किया? बहुत सारी जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।’’

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को टीकाकरण के हमारे प्रदर्शन की तुलना करने के लिए एक मापदंड रखना चाहिए। अगर कोई एक पैमाना है तो भाजपा को चीन से तुलना करनी चाहिए। चीन में टीकाकरण की संख्या हमारे मुकाबले पांच गुना अधिक है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोविड की शुरुआत से ही भाजपा ने खुद का ढींढोरा पीटा और फिर उसके दावों को ही झटका लगा।’’

राजद नेता मनोज झा ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘‘ आज टीकाकरण की संख्या जिस स्तर पर पहुंची है, वो इस बात को रेखांकित करती है कि हमारे पास रोज के लक्ष्य को बढ़ाने की क्षमता है। सिर्फ ‘इवेंट मैनेजमेंट’ वाली शैली से मुक्त होने की जरूरत है।’’

उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की दो करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया।

को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में शाम पांच बजकर 27 मिनट तक 2,03,68,343 खुराकें दी गई हैं। देश में अब तक कुल 78.72 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित