लाइव न्यूज़ :

अध्ययन में चिंताजनक खुलासा : कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में बाघ हाथियों को मारकर खा रहे हैं

By भाषा | Updated: June 16, 2019 23:27 IST

अध्ययन के मुताबिक 2014 से 31 मई 2019 के बीच जानवरों के बीच लड़ाई में कुल नौ बाघ, 21 हाथी और छह चीता मृत पाए गए। इसने कहा, ‘‘तीन प्रजातियों के बीच कुल 36 मामलों में 21 केवल हाथियों के मामले थे।

Open in App

उत्तराखंड के कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में बाघ हाथियों की जान ले रहे हैं और कुछ मामलों में उन्हें खा भी रहे हैं। एक आधिकारिक अध्ययन में बताया गया कि बाघ खासकर कम उम्र के हाथियों को शिकार बना रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि उद्यान के अधिकारियों द्वारा किए गए अध्ययन में ये चिंताजनक रूझान सामने आए हैं क्योंकि बाघ सामान्यत: हाथियों को नहीं खाते हैं।

अध्ययन के मुताबिक 2014 से 31 मई 2019 के बीच जानवरों के बीच लड़ाई में कुल नौ बाघ, 21 हाथी और छह चीता मृत पाए गए। इसने कहा, ‘‘तीन प्रजातियों के बीच कुल 36 मामलों में 21 केवल हाथियों के मामले थे।

बहरहाल, काफी आश्यर्चजनक पहलू यह था कि करीब 60 फीसदी जंगली हाथियों के मौत के मामले (13 मामले) बाघों के हमले में सामने आए और वह भी खासकर कम उम्र के हाथियों पर बाघों ने हमले किए।’’ वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी और राष्ट्रीय उद्यान के प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि बाघों द्वारा हाथियों के खाने की घटना अद्भुत है।

उद्यान के निदेशक चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘इसका एक कारण यह हो सकता है कि सांभर और चीतल जैसे प्रजातियों के शिकार की तुलना में हाथी के शिकार में बाघों को कम ऊर्जा और प्रयास की जरूरत पड़ती है। हाथी को मारने से उन्हें काफी मात्रा में भोजन मिल जाता है।’’

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान की पारिस्थितिकी भी अद्भुत है क्योंकि यहां 225 बाघ और करीब 1100 जंगली हाथी हैं जबकि रणथम्भौर, कान्हा और बांधवगढ़ जैसे दूसरे राष्ट्रीय उद्यानों में मुख्यत: बाघ हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल