लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में संकट: महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव होने तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे राहुल गांधी

By शीलेष शर्मा | Updated: May 29, 2019 07:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस एक समिति का भी गठन कर रही है जो कार्यसमिति की बैठक से पहले विभिन्न प्रदेशों के नेताओं से चर्चा कर हार के कारणों का पता लगाएगी. पार्टी नेताओं के इस फार्मूले से राहुल सहमत हैं या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है

लोक सभा चुनावों में पार्टी के निराशजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद त्यागने पर आमादा राहुल गांधी अब अगले तीन चार महीनों में महाराष्ट्र, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के विधान सभा चुनाव होने तक पद पर बने रह सकते हैं. विधान सभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के तमाम नेता राहुल को अध्यक्ष पद पर बनाए रखने के लिए इस नए फार्मूले पर काम कर रहे हैं. इस फामूले के तहत राहुल से कहा जा रहा है कि वे फिलहाल तीन चार महीने तक जब तक कि महाराष्ट्र, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव सम्पन्न नहीं हो जाते तब तक अध्यक्ष पद पर बने रहे इस दौरान पार्टी उनके विकल्प की तलाश जारी रखेगी.

सूत्रों का कहना है कि राहुल से यह भी आग्रह किया जा रहा है कि तीन महीने के इस कार्यकाल में वे पार्टी संगठन में किए जाने वाले परिवर्तनों को अंजाम दें. पार्टी नेताओं के इस फार्मूले से राहुल सहमत हैं या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी इस फार्मूले से सहमत हैं.उन्होंने आज जिन नेताओं से मुलाकात की उन नेताओं को कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों को कांग्रेस नेतृत्व के साथ साझा करें और बताएं कि चुनाव हारने के पीछे क्या प्रमुख कारण रहे.

हार के कारणों का पता करेगी समिति

इस बीच कांग्रेस एक समिति का भी गठन कर रही है जो कार्यसमिति की बैठक से पहले विभिन्न प्रदेशों के नेताओं से चर्चा कर हार के कारणों का पता लगाएगी. समिति यह भी रेखांकित करेगी कि जिला, प्रदेश और जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है उन सरकारों में शामिल पार्टी नेताओं ने चुनाव के दौरान क्या भूमिका निभाई. इसी रिपोर्ट के आधार पर कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के पुनर्गठन पर चर्चा होगी. कार्यसमिति की बैठक के लिए समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि राहुल के वायनाड से लौटते ही कार्यसमिति की बैठक बुलाई जा सकती है.

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह