लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के नाम से कांपते हैं अपराधी : राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:10 IST

Open in App

महाराजगंज (उप्र), 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी उनकी ईमानदारी पर संदेह नहीं कर सकता है और अपराधी उनके नाम से कांपते हैं ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में आदित्यनाथ के धार्मिक गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ अपने धार्मिक गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं और वह 'सनातन धर्म' तथा राज्य दोनों को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

विकास सुनिश्चित करने के लिए उचित कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए सिंह ने कहा, "योगी का नाम सुनते ही अपराधी कांपने लगते हैं और उनका दिल तेजी से धड़कने लगता है।" उन्होंने कहा, "कोई भी आदित्यनाथ की ईमानदारी पर संदेह नहीं कर सकता।’’

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में यह पूछने पर कि क्या भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करेगी तो पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि क्या इस पर कोई संदेह है।

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या आपको इस पर संदेह है? यह बिल्कुल स्पष्ट है।’’

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परामर्श करने के बाद उन्होंने सशस्त्र बलों के कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे हमला करने की पहल नहीं करें और दूसरे देशों के किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दें।

सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में अपने छात्र दिनों को भी याद किया और कहा कि गोरखनाथ पीठ के प्रमुख अवैद्यनाथ के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करके उन्होंने देश की सुरक्षा को मजबूत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos