रांची में अपराधियों ने उप निरीक्षक को गोली मारी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:33 IST2021-03-18T19:33:56+5:302021-03-18T19:33:56+5:30

Criminals shot sub inspector in Ranchi | रांची में अपराधियों ने उप निरीक्षक को गोली मारी

रांची में अपराधियों ने उप निरीक्षक को गोली मारी

रांची,18 मार्च रांची के चुटिया थाने में नियुक्त उप निरीक्षक सुभाष लकड़ा को बृहस्पतिवार की शाम बाइक पर सवार होकर गए आए कथित अपराधियों ने गोली मार दी।

घायल उप निरीक्षक को इलाज के लिए रांची ‘रिम्स’ अस्पताल में भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रांची पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि झपटमारी की सूचना पर अपराधियों को पकड़ने के लिए उप निरीक्षक लकड़ा मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान सुभाष और अपराधियों का आमना-सामना हुआ एवं अपराधी पिस्टल से उन्हें गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Criminals shot sub inspector in Ranchi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे