जालौन में अपराधी का शव पेड़ से लटका मिला

By भाषा | Updated: January 18, 2021 10:42 IST2021-01-18T10:42:03+5:302021-01-18T10:42:03+5:30

Criminal's body found hanging from tree in Jalaun | जालौन में अपराधी का शव पेड़ से लटका मिला

जालौन में अपराधी का शव पेड़ से लटका मिला

जालौन (उप्र), 18 जनवरी जालौन जिले में रविवार को महेवा-पिपरोधा मार्ग पर खेत में एक अपराधी का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने आत्महत्या की है। उस पर अपराध के कई मामले दर्ज थे।

कालपी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आर.पी. सिंह ने सोमवार को बताया, ‘‘चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी मंटाई दर्जी (50) का शव रविवार को महेवा-पिपरोधा मार्ग पर खेत में एक पेड़ से फंदे से लटका मिला। उसके खिलाफ रामपुरा, कुठौंद और चुर्खी थाना में कई मामले दर्ज हैं। साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में भी वह वांछित था।’’

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चुर्खी थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पुलिस मंटाई दर्जी की तलाश कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Criminal's body found hanging from tree in Jalaun

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे