लाइव न्यूज़ :

करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:04 IST

Open in App

नोएडा(उप्र),27फरवरी नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 में सूखे मेवे खरीदने- बेचने की एक कंपनी बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया । इस मामले में इससे पूर्व चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि आठ लोग फरार हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शनिवार को इनामी बदमाश सत्यम यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग ड्राई फ्रूट की कंपनी बनाकर देश के सैकड़ों थोक व्यापारियों से करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में आरोपी हैं।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 62 में मोहित गोयल, ओमप्रकाश ,सुनीता नेगी आदि ने ‘दुबई ड्राई फ्रूट’ के नाम से एक कंपनी बनाई। इन लोगों ने देश के विभिन्न थोक व्यापारियों से महंगे दाम पर ड्राई फूड खरीदा, तथा उनसे धोखाधड़ी करके करोड़ों रुपए की ठगी कर ली।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में 12 जनवरी को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मोहित गोयल व ओमप्रकाश जांगिड़ को गिरफ्तार किया था। जबकि बाद में सुनीता तथा अमर सहित दो लोग की गिरफ्तारी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस अपराध में शामिल आठ लोग अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?