लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के रोहिणी में मुठभेड़ में मारा गया हिरासत से भागा अपराधी : पुलिस

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च पुलिस हिरासत से भागे एक वांछित अपराधी को दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुई एक मुठभेड़ में विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने ढेर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और अपराध शाखा की कई टीमें कुलदीप उर्फ फज्जा का पता लगाने और उसे पकड़ने के काम पर लगी हुई थीं। वह 25 मार्च को हिरासत से फरार हो गया था।

पुलिस ने बताया कि रोहिणी में यह अभियान शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को करीब पौने दो बजे चलाया गया।

उन्होंने बताया कि रोहिणी सेक्टर 14 के एक फ्लैट में हुई मुठभेड़ में कुलदीप जख्मी हो गया था।

पुलिस ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ को शनिवार को सूचना मिली कि कुलदीप तुलसी अपार्टमेंट में छुपा हुआ है। अभियान से पहले,विशेष प्रकोष्ठ ने रात करीब साढ़े नौ बजे कुलदीप के सहयोगी भूपिंदर मान को गिरफ्तार कर लिया था और उसने बताया कि वह कुलदीप को शरण दे रहा है।

विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, “ पुलिस इलाके में पहुंची और फ्लैट पर छापा मारा। उन्होंने कुलदीप से आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। इसके जवाब में, पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें कुलदीप जख्मी हो गया। उसे रोहिणी के बाबा साहेब आम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान करीब 20 गोलियां चलाई गईं-- आठ गोलियां कुलदीप ने चलाईं तो करीब 10 गोलियां विशेष प्रकोष्ठ के कर्मियों ने चलाईं।

उन्होंने बताया कि फ्लैट कुलदीप के साथी योगेंद्र दहिया का है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कुलदीप के साथियों ने गोगी गैंग को फिर से खड़ा करने के लिए उसे भगाने की योजना बनाई थी।

एक सरकारी अस्पताल में यहां 25 मार्च को हुई गोलीबारी के बाद कुलदीप हिरासत से भाग गया था।

अस्पताल में, हमलावरों ने पहले पुलिस की टीम पर मिर्ची पाउडर फेंका और फिर उनपर गोलियां चलाईं थीं, जिसके जवाब में पुलिस ने 12 गोलियां चलाई थीं और एक हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया था, जबकि दूसरा जख्मी हो गया था।

यह मुठभेड़ तब हुई थी जब पुलिस गोगी गिरोह के सदस्य कुलदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी।

अस्पताल के पिछले प्रवेश द्वार से स्कॉर्पियो में पांच-छह आदमी और एक व्यक्ति बाइक पर आया था तथा पुलिस पर गोलीबारी कर दी थी।

गोगी गिरोह उगाही, फिरौती, रंगदारी के साथ-साथ कार लूटने समेत अन्य मामलों में शामिल है।

कुलदीप को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पिछले साल मार्च में गुड़गांव से गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता