लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के रोहिणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी पकड़ा गया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 12:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई लूटपाट और झपटमारी के 50 से अधिक मामलों में कथित तौर पर शामिल 27 साल के एक युवक को रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को मुठभेड़ उस समय हुई जब सुमित उर्फ बग्गा ने पुलिस कर्मियों पर गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा कि सड़कों पर पिछले दिनों बढ़ते अपराध और खासतौर पर छीनाझपटी की घटनाओं के बाद इलाके में सक्रिय अपराधियों को पकड़ने के लिए एक दल को तैनात किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि एक अपराधी देसी पिस्तौल लेकर चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी घटना को अंजाम देने आ सकता है। जिसके बाद रोहिणी सेक्टर 20 में सेंट्रल पार्क के पास जाल बिछाया गया और आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस दल ने आरोपी से देसी पिस्तौल, चोरी की एक मोटरसाइकिल और सोने की एक जंजीर बरामद की है। सोने की चेन सोमवार को बुद्ध विहार इलाके से एक शख्स से छीनी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे