लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सरकार के दो मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले रद्द

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:21 IST

Open in App

चेन्नई, 30 अक्टूबर मद्रास उच्च न्यायालय ने द्रमुक सरकार के दो मंत्रियों- टीएम अंबारसन और मा सुब्रमण्यम- और 16 अन्य के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है। इस मामले की सुनवाई चेन्नई की विशेष विधायक/सांसद अदालत में चल रही थी।

न्यायमूर्ति एम निर्मल कुमार ने 27 अक्टूबर को 18 लोगों द्वारा दायर याचिका को स्वीकार करते हुए निचली अदालत में चल रही कार्यवाही को रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार में अंबारसन ग्रामीण उद्योग मंत्री हैं जबकि सुब्रमण्यम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं।

याचिकाकर्ताओं के खिलाफ आरोप था कि वे अप्रैल 2005 में नगर निकाय के लिए हुए उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा में शामिल थे। नगर निकाय के 136वें वार्ड के तत्कालीन पार्षद ए संतोष द्वारा दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इन लोगों ने उसकी कार में आग लगा दी थी।

मामले को रद्द करने की याचिका को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति निर्मल कुमार ने रेखांकित किया कि क्षतिग्रस्त कार में पेट्रोल और गंध दिखाने के लिए कोई सबूत नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए