लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव के छठे चरण में 28 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले :चुनावी हलफनामे

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के छठे चरण में 306 उम्मीदवारों में 28 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

वेस्ट बंगाल इलेक्शन वाच और एडीआर ने छठे चरण में जिन 43 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहे हैं वहां के सभी 306 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया।

राज्य में छठे चरण का चुनाव 22 अप्रैल को होने वाला है।

एडीआर ने कहा, ‘‘306 उम्मीदवारों में 87 (28 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है और 71 (23 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। ’’

एडीआर ने उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों के आधार पर कहा कि पार्टीवार दृष्टिकोण से माकपा के 61 प्रतिशत, भाजपा के 58 प्रतिशत, तृणमूल कांग्रेस के 56 प्रतिशत, कांग्रेस के 42 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 19 उम्मीदवारों ने महिलाओं के साथ कथित अपराध करने के अपने खिलाफ मामले होने की घोषणा की है। इन 19 मामलों में एक मामला बलात्कार का है।

रिपोर्ट के मुताबिक छठे चरण में 27 प्रतिशत उम्मीदवार महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह