लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव के पांचवें चरण में 25 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले : एडीआर

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल चुनावों पर निगरानी रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल चुनाव के पांचवें चरण में किस्मत आजमा रहे कुल 318 उम्मीदवारों में से एक-चौथाई प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच और एडीआर ने सभी 318 उम्मीदवारों के स्वघोषित हलफनामों का विश्लेषण किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘318 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया जिनमें से 79 (25 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है और 64 (20 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है।’’

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के 45 में से 28 (62 प्रतिशत), तृणमूल कांग्रेस के 42 में से 18 (43 प्रतिशत), माकपा के 25 में से 10 (10 प्रतिशत) और कांग्रेस के 11 में से 2 (18 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है।

इसी तरह भाजपा के 45 में से 23 (51 प्रतिशत), तृणमूल कांग्रेस के 42 में से 16₨ (38 प्रतिशत), माकपा के 28 में से 7 (28 प्रतिशत) और कांग्रेस के 11 में से 1 (9 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है।

रिपोर्ट कहती है कि एक उम्मीदवार ने बलात्कार से जुड़े मामले दर्ज होने की घोषणा की है, नौ उम्मीदवारों ने हत्या से जुड़े तथा 20 ने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज होने की बात कही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग