लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को बदनाम करने के लिए किरीट सौमेया के खिलाफ आपराधिक व दीवानी वाद दायर

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:30 IST

Open in App

नागपुर, आठ नवंबर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाकर उसे कथित रूप से बदनाम करने के लिए यहां एक अदालत में भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह जानकारी पार्टी के एक प्रवक्ता ने दी है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएफएमसी) की अदालत में शिकायत दर्ज कराई है।

लोंधे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया, “ सोमैया ने तीन नवंबर को एक टेलीविजन चैनल पर एक परिचर्चा के दौरान आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा ली गई 100 करोड़ रुपये की रंगदारी में से 40 फीसदी राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) को, 40 फीसदी शिवसेना और बाकी 20 फीसदी कांग्रेस पार्टी को मिली।”

उन्होंने कहा, “मैं भी परिचर्चा का हिस्सा था और मैंने सोमैया से तुरंत कहा कि या तो वह सबूत पेश करें या अपने आरोप वापस लें। हालांकि, सोमैया फोन से परिचर्चा में जुड़े थे और उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया और परिचर्चा से चले गए थे। ”

उन्होंने कहा कि सोमैया की टिप्पणी का उद्देश्य कांग्रेस और सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी को बदनाम करना है, जिनमें कांग्रेस भी एक घटक है।

लोंधे ने कहा कि उन्होंने सोमैया के खिलाफ आपराधिक मानहानि से संबंधित धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 505 (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

लोंधे ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने एक अन्य दीवानी मुकदमा दायर कर आग्रह किया है कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे आरोप लगाने से सोमैया को स्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया जाए और उन्होंने एक रुपये का प्रतीकात्मक मुआवजा मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे