पिनराई विजयन सरकार के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा : भाजपा सांसद बलूनी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:11 IST2021-07-14T20:11:45+5:302021-07-14T20:11:45+5:30

Crimes against women increased during Pinarayi Vijayan government: BJP MP Baluni | पिनराई विजयन सरकार के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा : भाजपा सांसद बलूनी

पिनराई विजयन सरकार के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा : भाजपा सांसद बलूनी

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भाजपा नेता अनिल बलूनी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केरल में पिनराई विजयन सरकार के शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गये हैं और सभी को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ना चाहिए जिसके लिए राज्य के राज्यपाल अनशन कर रहे हैं।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य में दहेज हत्याओं के बढ़ते मामलों के बीच इनके खिलाफ सामाजिक जागरुकता पैदा करने के लिए बुधवार को अनशन किया। इस दक्षिणी राज्य के इतिहास में पहली बार किसी राज्यपाल ने ऐसे सामाजिक विषय के लिए अनशन किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बलूनी ने ट्वीट किया, ‘‘पिनराई विजयन सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। केरल के राज्यपाल, कुछ एनजीओ और महिला कल्याण समूहों के साथ मिलकर आज केरल में अनशन कर रहे हैं।’’

राजभवन के सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल ने शाम छह बजे तक अनशन किया और यहां गांधी भवन में आयोजित प्रार्थना सभा में वह भाग ले सकते हैं। विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने उनके इस तरीके पर अपना समर्थन जताया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पिनराई विजयन सरकार की नाकामी ने राज्यपाल को अधिकारियों की आंखें खोलने के लिए अनशन करने पर मजबूर कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Crimes against women increased during Pinarayi Vijayan government: BJP MP Baluni

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे