लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2020 में महिलाओं, बच्चों के खिलाफ अपराध कम हुए; अवज्ञा के मामले तेजी से बढ़े : एनसीआरबी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर कोविड-19 वैश्विक महामारी और उसके कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते 2020 में चोरी, डकैती और महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा जैसे अपराध कम दर्ज किए गए लेकिन सरकारी आदेशों की अवज्ञा के मामलों में जबर्दस्त बढ़ोतरी देखी गई। ये मुख्यत: कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के जुड़े हैं।

‘भारत में अपराध-2020’ पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में कुल 66,01,285 संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए जिनमें से 42,54,356 मामले भारतीय दंड संहिता (भादंसं) के तहत अपराध और 23,46,929 विशेष एवं स्थानीय कानून (एसएलएल) के तहत दर्ज अपराध थे।

यह 2019 (51,56,158 मामले) के पंजीकरण में 14,45,127 (28 प्रतिशत) की वृद्धि दर्शाता है, जबकि प्रति लाख जनसंख्या पर दर्ज अपराध दर 2019 की 385.5 से बढ़कर 2020 में 487.8 हो गई।

पिछले साल, भादंसं के तहत मामलों का पंजीकरण 31.9 प्रतिशत बढ़ा है जबकि एसएलएल अपराध 2019 के मुकाबले 21.6 प्रतिशत बढ़े हैं।

2020 के दौरान भादंसं मामलों में संज्ञेय अपराधों का हिस्सा 64.4 प्रतिशत था जबकि एसएलएल मामलों में कुल 35.6 प्रतिशत था।

रिपोर्ट में कहा गया कि लोक सेवक द्वारा विधिवत लागू आदेश की अवज्ञा के 2019 में 29,469 मामले, 2020 में 6,12,179 मामले दर्ज किए गए और ' भादंसं के अन्य अपराधों' के तहत 2019 में 2,52,268 मामलों से 2020 में 10,62,399 मामलों की वृद्धि देखी गई।

इसमें कहा गया, “ये मामले मुख्य रूप से कोविड मानदंडों के उल्लंघन के कारण दर्ज किए गए हैं। इसलिए प्रभावी रूप से पारंपरिक अपराध के पंजीकरण में लगभग दो लाख मामलों की कमी आई है।”

2020 के दौरान, भादंसं के कुल 55,84,135 मामले (पिछले वर्ष से लंबित 13,27,167 मामले, वर्ष के दौरान 42,54,356 रिपोर्ट किए गए और 2,612 मामले जांच के लिए फिर से खोले गए) जांच के अधीन थे, जिनमें से 34,47,285 मामलों का निपटारा किया गया था। पुलिस द्वारा 26,11,925 मामलों में आरोप-पत्र दाखिल किए गए, जिसके परिणामस्वरूप आरोप-पत्र दायर करने की दर 75.8 प्रतिशत रही।

देश में कोविड-19 की पहली लहर के दौरान 23 मार्च से 31 मई, 2020 तक पूर्ण लॉकडाउन था जिसके चलते सार्वजनिक स्थलों पर आवाजाही बहुत सीमित थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराधों, चोरी, सेंधमारी, डकैती और लूट के तहत दर्ज मामलों में कमी आई, जबकि कोविड से संबंधित प्रवर्तन के परिणामस्वरूप 'लोक सेवक द्वारा विधिवत लागू आदेश की अवज्ञा (धारा 188 आईपीसी) के तहत दर्ज मामलों, 'अन्य आईपीसी अपराधों' और 'अन्य राज्य स्थानीय अधिनियमों' के तहत दर्ज मामलों में वृद्धि हुई।

मानव शरीर को प्रभावित करने वाले अपराधों के कुल 10,47,216 मामले दर्ज किए गए, जो 2020 के दौरान कुल भादंसं अपराधों का 24.6 प्रतिशत था। इसमें 2019 के मुकाबले मामूली 0.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। 2020 के दौरान हत्या के कुल 29,193 मामले दर्ज किए गए। अपहरण के कुल 84,805 मामले दर्ज किए गए। 2020 के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3,71,503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 की तुलना में 8.3 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। 2020 के दौरान बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल 1,28,531 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 की तुलना में 13.2 प्रतिशत की कमी दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग