लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: अफसोस... बिहार में हर सेकंड में बलात्कार, नीतीश सरकार पर उठे सवाल, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: July 17, 2024 17:39 IST

Bihar Crime: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी नेता जगदानंद सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने राजधानी पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देवीआईपी प्रमुख के पिता की हत्या, नीतीश सरकार पर उठे सवाल आरजेडी नेता जगदानंद सिंह ने कहा, अपराध हर सेकंड हो रहा है दरभंगा पहुंचे पप्पू यादव, बोले किसे क्या भरोसा दूं, मुख्यमंत्री जी आप ही बता दीजिए

Bihar Crime:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी नेता जगदानंद सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने राजधानी पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि दुर्भाग्य से बलात्कार और अन्य अपराध (बिहार में) हर सेकंड और मिनट बढ़ रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण वीआईपी प्रमुख के पिता जो 70 वर्ष के थे उनकी हत्या कर दी गई। यह किस बात का प्रतीक है। यह शासन की विफलता है।

मालूम हो कि बिहार में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में स्थित उनके पैतृक आवास पर कथित तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर बिहार में राजनीति गर्म है। विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं।

नीतीश पर विपक्ष का हमला

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नीतीश कुमार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज है,राज्य बहुत खराब स्थिति में है और नीतीश कुमार राज्य नहीं संभाल पा रहे हैं। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। सरकार को लोगों की सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिए। हमें उम्मीद है कि हत्या मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी।

आईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस घटना पर चिंता जताई है और इसे काफी गंभीर मानते हैं। देश के हर राजनीतिक दल के नेताओं ने भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि मैं आज व्यथित हूं, किस-किस का आंसू पोछूं! किसको क्या सांत्वना के शब्द कहूं? पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता, पटना सरिस्ताबाद में दो बच्चे, आज सारण में दो बेटी और उनके पिता सब हत्यारी व्यवस्था के शिकार हो गये। किसे क्या भरोसा दूं? मुख्यमंत्री जी आप ही बता दीजिए।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूदरभंगा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव