लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में काफी कमी आई है: पुलिस आयुक्त

By भाषा | Updated: December 30, 2020 17:02 IST

Open in App

नोएडा, 30 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बुधवार को दावा किया कि गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में काफी कमी आई है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी काफी कमी आई है। उन्होंने बताया कि यातायात को दुरुस्त करने के लिए आयुक्त प्रणाली के तहत विशेष योजना बनाई गई है जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जिले में बलात्कार, लूट, चोरी, अपहरण, डकैती की घटनाएं विगत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष कम हुई है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए काफी प्रयास किये गये है। उन्होंने बताया कि हर थाने में महिला डेस्क स्थापित की गई है और महिलाओं की सुरक्षा के वास्ते ‘महिला शक्ति अभियान’ चलाया गया है।

उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने एक विशेष संवाद एवं मध्यस्थता केंद्र खोला है जहां पर दोनों पक्षों को बैठाकर उनकी समस्याओं को दूर किया जाता है।

सिंह ने बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की घटनाओं से निपटने के लिए अलग से एक शाखा खोली जाएगी।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जिले में 11 थाने और दो चौकियां जल्द ही खुलेंगी। उन्होंने बताया कि मानक के हिसाब से यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जेवर हवाई अड्डे और ग्रेटर नोएडा में स्थापित होने वाली फिल्म सिटी की सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण