लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में वन अधिकारी की मौत की जांच को अपराध शाखा ने अपने हाथ में लिया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:28 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 अगस्त ओडिशा के गजपति जिले में पिछले महीने वन अधिकारी की हुई अप्राकृतिक मौत की जांच राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने अपने हाथ में ले ली है।यह जानकारी अपराध शाखा ने शनिवार को ट्वीट कर दी।

उल्लेखनीय है कि परलाखुमुंडी में सहायक वन संरक्षक सौम्य रंजन महापात्र की मौत 13 जुलाई को कथित तौर पर उनके आवास पर आग लगने से हो गई थी। महापात्र के परिवार ने घटना के पीछे साजिश होने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार ने महापात्र की पत्नी विद्याभारती पांडा और गजपति के डिविजनल वन अधिकारी संग्राम केशरी बेहरा को नामजद किया था लेकिन पुलिस जांच में किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी।

ट्वीट में जानकारी दी गई, ‘‘पुलिस महानिदेशक के आदेश पर अपराध शाखा ने गजपति के परलाखुमुंडी के सहायक वन संरक्षक की मौत की जांच अपने हाथ में ली है।

अपराध शाखा ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो सभी पहलुओं से मामले की जांच करेगी और फारेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर