लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्यमंत्री के विशेषा अधिकारी को चौथा नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:47 IST

Open in App

जयपुर, एक दिसंबर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की शिकायत पर दिल्ली में दर्ज एक फोन टैपिंग मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा को सोमवार को पूछताछ के लिये पेश होने के लिये चौथा नोटिस भेजा है।

अपराध शाखा ने तीसरे नोटिस की तरह अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 41.1 (ए) के तहत चौथा नोटिस भेजा है जिसमें दोहराया गया है कि नोटिस की शर्तो में शामिल होने/ अनुपालन करने में विफल होने पर उन्हें धारा 41 ए (3) और (4) के तहत गिरफ्तार किया जा सकता हैं।

इससे पूर्व के दो नोटिस सीआरपीसी की धारा 160 (पुलिस अधिकारी की शक्ति के अनुसार गवाहों की उपस्थिति की आवश्यकता के लिये) के तहत भेजे गये थे।

शर्मा ने गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर शर्मा ने पिछले महीने तीसरा नोटिस मिलने के बाद उच्च न्यायालय में प्राथमिकी को रद्द करने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था, जिस पर उच्च न्यायालय ने शर्मा के खिलाफ 13 जनवरी तक कठोर कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। 12 नवंबर को सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि शर्मा के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जायेगी।

शर्मा ने अंतिम तीन तारीखों में निजी कारणों का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए।

जांच अधिकारी ने नोटिस में कहा कि यह संदेह है कि शर्मा ने संज्ञेय अपराध किया है और उन्हें छह दिसम्बर को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के जांच अधिकारी सामने पेश होने के लिये निर्देशित किया जाता है।

जांच अधिकारी ने नोटिस में कुछ शर्तें भी हैं । इनमें भविष्य में कोई अपराध नहीं करने, सबूतो के साथ छेडछाड नहीं करने, मामलें के तथ्यों से परिचित किसी व्यक्ति को कोई धमकी, प्रलोभन या वादा आदि नहीं करने संबंधी शर्ते शामिल है।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामलें में पूछताछ के लिये शर्मा को 24 जुलाई को पेश होने के लिये पहला, 22 अक्टूबर को दूसरा और 12 नवंबर को पेश होने के लिये तीसरा नोटिस भेजा था लेकिन वह व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए।

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और कांग्रेस नेताओं के बीच कथित रूप से फोन पर हुयी बातचीत के ऑडियो क्लिप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनको समर्थन दे रहे पार्टी के 18 विधायकों द्वारा बगावत करने दौरान सामने आई थी।

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने फोन टैपिंग के आरोपों को खारिज कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है