लाइव न्यूज़ :

अपराध शाखा ने मावुंकल के खिलाफ जांच पर अनुरोध का जवाब नहीं दिया: ईडी का दावा

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:54 IST

Open in App

कोच्चि, 23 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में दावा किया कि केरल की अपराध शाखा ने प्राचीन वस्तुओं के विक्रेता मोनसन मावुंकल के खिलाफ जांच के संबंध में जानकारी और कुछ दस्तावेजों के लिए उसके अनुरोधों का जवाब नहीं दिया। हालांकि अपराध शाखा ने आरोप का खंडन किया।

राज्य और पुलिस की ओर से पेश अभियोजन महानिदेशक (डीजीपी) ने न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन से कहा कि ईडी का दावा सही नहीं है और अपराध शाखा कानून के अनुसार हर अनुरोध का जवाब देती है। अदालत ने कहा कि उसे अपराध शाखा द्वारा मावुंकल के खिलाफ मौजूदा जांच पर संदेह करने का कोई कारण नहीं मिला है।

डीजीपी ने अदालत को यह भी बताया कि मावुंकल के खिलाफ 12 में से तीन मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है और विशेष टीम पुलिस अधिकारियों और व्यक्तियों की संलिप्तता सहित विभिन्न मुद्दों की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन पहलुओं पर रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। अदालत ने कहा कि रिपोर्ट के साथ अपराध शाखा यह भी स्पष्ट कर सकती है कि उसने सूचना और दस्तावेजों के लिए ईडी के अनुरोधों का कैसे जवाब दिया है।

अदालत मावुंकल के पूर्व ड्राइवर-सह-मैकेनिक अजीत ईवी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व नियोक्ता और उनके करीबी कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अजीत की तरफ से पेश अधिवक्ता फिलिप टी वर्गीस और थॉमस टी वर्गीस ने आरोप लगाया प्राचीन वस्तु के विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में पुलिस के समक्ष कुछ खुलासे करने के बाद उत्पीड़न शुरू हुआ।

चेरथला निवासी मावुंकल को जिला अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था, जो विभिन्न लोगों से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही है। मावुंकल ने कई लोगों से यह कहते हुए राशि उधार ली थी कि उन्हें ‘एक विदेशी बैंक में अपने खाते से बड़ी रकम 2,65,000 करोड़ रुपये निकालने के लिए प्रक्रियाओं को पूरा करने के संबंध में धन की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित