लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध 25 प्रतिशत बढ़े : डीजीपी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:23 IST

Open in App

अमरावती, 28 दिसंबर आंध्र प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में 2021 में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि इन मामलों की जांच में लगने वाले औसत दिनों की संख्या 102 से घटकर 42 दिन रह गयी है। राज्य पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

राज्य पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश में संपूर्ण अपराध की दर में तीन प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है। रिपोर्ट के अनुसार 2020 के दौरान 1,22,987 के मुकाबले राज्य में 2021 में 1,27,127 संज्ञेय अपराध हुए।

आंध्र प्रदेश में होने वाले कुल अपराधों में से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का हिस्सा 14 प्रतिशत है। राज्य में 2021 में महिलाओं के खिलाफ कुल 17,736 अपराध हुए जबकि 2020 में यह संख्या 14,603 रही।

आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौतम सवांग ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की संख्या में वृद्धि को नकारात्मक परिप्रेक्ष्य में नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह संख्या पुलिस और आपराधिक न्याय प्रणाली तक पहुंच और सरकार द्वारा महिलाओं के बीच जागरूकता पैदा करने का संकेत देती है।

डीजीपी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमारे पास कई ऐसे कार्यक्रम हैं जिनके जरिए महिलाएं आगे आकर किसी भी समस्या के मामले में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। हमारे दिशा नामक ऐप, जिसे महिला सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया था, उसे करीब 97 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया हुआ है, इससे पता चलता है कि महिलाएं पहले की तुलना में अब काफी जागरुक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos