लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध दिल्ली में सबसे ज्यादा : एनसीआरबी आंकड़े

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध के 906 मामले दर्ज किए गए जो देश के 19 महानगरों में सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध 2019 की तुलना में 2020 में हालांकि कम हुए। 2019 में यहां ऐसे 1,076 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल मुंबई में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध के 844 मामले दर्ज किए गए जबकि अहमदाबाद में 709, चेन्नई में 321, बेंगलुरु में 210, हैदराबाद में 170 और जयपुर में 157 मामले दर्ज किए गए।

आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद, कानपुर और पटना में ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

एनसीआरबी केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करता है और उसने 20 लाख से अधिक आबादी वाले 19 शहरों को महानगरों के रूप में वर्गीकृत किया है। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गाजियाबाद, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, कोझिकोड, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे और सूरत शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में दर्ज 906 मामलों में से सात हत्या के थे जबकि दो गैर इरादतन हत्या के और एक मामला हत्या के प्रयास का था। चेन्नई में पिछले साल हत्या के सबसे ज्यादा 15 मामले दर्ज किए गए जबकि मुंबई में 12 और बेंगलुरु में 10 मामले दर्ज किए गए।

साधारण चोट के सबसे ज्यादा 71 मामले इंदौर में दर्ज किए गए। इसके बाद चेन्नई में 64 और हैदराबाद में 42 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली एकमात्र महानगर है जहां वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। यहां चार ऐसे मामले दर्ज किए गए।

राष्ट्रीय राजधानी में गरिमा भंग करने के इरादे से महिलाओं पर हमले के आठ मामले दर्ज किए गए जबकि मुंबई में छह, बेंगलुरु में पांच और अहमदाबाद में चार मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया