लाइव न्यूज़ :

गिरिराज ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट बंद करने की बात कही, तेजस्वी ने कहा कि ऐसा करना भूल होगी

By भाषा | Updated: February 23, 2019 05:16 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत को पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलने चाहिए।

Open in App

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत को पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलने चाहिए।

उन्होंने पड़ोसी देश के साथ खेल, संस्कृति और व्यापार समेत सभी तरह के लेन-देन बंद करने की वकालत की।

उधर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कायरतापूर्ण हमले के बावजूद खेल संबंध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बंद करना बेकार रहेगा।

गिरिराज सिंह ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी के इस बयान की भी तारीफ की कि भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को दिये जाने वाले अपने हिस्से का पानी रोकने का फैसला किया है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ने कहा, ‘‘नितिन गडकरी ने जो कहा है, उसे देश में उभर रहे गुस्से की पृष्ठभूमि में भी देखा जाना चाहिए। तीन नदियों से पाकिस्तान की ओर जाने वाले जल के प्रवाह को रोकना पूरी तरह सही कदम होगा।’’ 

उन्होंने यहां एक समारोह में कहा, ‘‘जब तक पाकिस्तान आतंकवाद में मदद करता है, उसके साथ कोई क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए। उसके साथ कोई खेल, सांस्कृतिक या आर्थिक संबंध भी नहीं होने चाहिए।’’ 

टॅग्स :गिरिराज सिंहतेजस्वी यादवपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया