लाइव न्यूज़ :

बिना देरी के सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार संवैधानिक अधिकार: केरल उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: December 16, 2021 14:58 IST

Open in App

कोच्चि,16 दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि मृत्यु के बाद भी व्यक्ति गरिमा और उचित बर्ताव का हकदार है और अप्राकृतिक मौत का मामला होने पर भी शव को जल्दी दफनाने में कानूनी प्रक्रिया बाधा नहीं बन सकती।

उच्च न्यायालय ने पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रात के वक्त पोस्टमॉर्टम करने के लिए पर्याप्त ढांचागत सुविधा मुहैया कराने के निर्देश राज्य को दिए है।

अदालत ने कहा कि आज कल अप्राकृतिक मौत के मामलों में मृतक के परिजन तथा विधायक,पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सदस्य जैसे जनप्रतिनिधियों को जांच और पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस थाने और अस्पतालों के बाहर कतार में देखा जा सकता है, ताकि शव उन्हें जल्दी मिलें और वे उचित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर सकें।

अदालत ने कहा कि पहले परिजन का शव मिलने में बाधा पोस्टमॉर्टम का वक्त होता था क्योंकि ‘‘अनंतकाल से’’ पोस्टमॉर्टम दिन के वक्त होते आ रहे हैं, क्योंकि ऐसा विश्वास था कि ऐसे काम रात के वक्त नहीं किए जा सकते।

अदालत ने यह भी कहा कि अप्राकृतिक मौत के मामले में जांच प्रक्रिया में भी देरी होती है क्योंकि ‘‘ पुलिस अधिकारी तत्काल नहीं पहुंच जाते ’’ और इसलिए अधिकृत अथवा वरिष्ठ अधिकारी इसे ‘‘काफी देर में’’ करता है।

उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने 2015 में 24 घंटे पोस्टमॉर्टम की सुविधा लागू करने का एक आदेश जारी किया था और तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, त्रिशूर और कोझिकोड के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेज में और कासरगोड में प्रायोगिक परियोजना के तौर पर जनरल हॉस्पिटल में भी रात में पोस्टमॉर्टम की मंजूरी दी गई थी।

अदालत ने कहा कि 2015 में आदेश जारी करने के बाद सरकार ने इसे वापस नहीं लिया, लेकिन वह अब भी कह रही है कि रात के वक्त पोस्टमॉर्टम के लिए ढांचागत सुविधाएं नहीं हैं।

न्यायमूर्ति पी वी कुनीकृष्णन ने कहा कि अप्राकृतिक मौत होने पर कानूनी औपचारिकताएं तत्काल पूरी करना राज्य का कर्तव्य है और सरकार के अधिकारियों को मृतक के परिजनों को तत्काल शव सौंपना चाहिए।’’

उन्होंने कहा,‘‘यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किसी व्यक्ति के सम्मान के साथ जीने के मौलिक अधिकार का हिस्सा है और यह सम्मान व्यक्ति के जीवित रहने तक ही नहीं बल्कि उसके निधन के बाद भी उसके साथ है। समाज को किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसके प्रति दुर्व्यवहार की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।’’

उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार, स्वास्थ्य सेवा निदेशक और स्वास्थ्य विभाग को 2015 के आदेश को ‘‘तत्काल’’ लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने और तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, त्रिशूर और कोझिकोड के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेज में रात में पोस्टमॉर्टम की अनुमति देने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह