लाइव न्यूज़ :

कुत्तों के लिए श्मशान, पुजारी कराएंगे अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:17 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, 20 दिसम्बर दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने कुत्तों के लिए सार्वजनिक श्मशान के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस श्मशान में कुत्तों के अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को 15 दिनों तक रखने का इंतजाम होगा। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

इस श्मशान का निर्माण द्वारका में होगा और यह 700 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा। कुत्ता पालने वालों ने इस परियोजना का स्वागत किया है।

निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हाल में एसडीएमसी ने परियोजना को अंतिम आधिकारिक मंजूरी प्रदान की थी। हम जल्द ही निविदा आमंत्रित करेंगे। यह सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) परियोजना होगी।’’

उन्होंने कहा कि मनुष्य-पशु का संबंध बहुत खास होता है और कुत्ते या बिल्ली पालने वालों के लिए, उनके पालतू जानवर परिवार के सदस्यों की तरह होते हैं।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इसलिए जब किसी पालतू जानवर की मौत होती है तो दुःख परिवार के किसी सदस्य को खोने के समान ही होता है। हम चाहते हैं कि ऐसे जानवर का भी अंतिम संस्कार गरिमापूर्ण तरीके से हो सके। इसलिए, हमने इसके लिए प्रावधान बनाने को कहा है कि श्मशान में एक पुजारी हो जो किसी मृत पालतू जानवर का अंतिम संस्कार पारंपरिक तरीके से कराये।’’

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी ने कहा कि पालतू जानवरों के कई मालिक अपने जानवर की अस्थियां नदियों में विसर्जित करना चाहते हैं, इसलिए इस ‘‘भावना को भी ध्यान में रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नए श्मशान में, दाह संस्कार की तारीख से 15 दिनों के लिए अस्थियों को रखने का प्रावधान होगा, ताकि लोग इसे अपनी सुविधानुसार ले सकें।’’

श्मशान का निर्माण एसडीएमसी द्वारा किया जाएगा, लेकिन शहर भर के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। यह कुत्तों और बिल्लियों दोनों के अंतिम संस्कार के लिए होगा।

अक्टूबर में नगर निगम की स्थायी समिति ने शहर में इस तरह की पहली इकाई में पालतू और आवारा कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए किये जाने वाले भुगतान की राशि तय की थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘30 किलोग्राम तक के कुत्ते के लिए 2,000 रुपये और 30 किलोग्राम से अधिक के लिए 3,000 रुपये देने होंगे।’’

हालांकि, वहां आवारा कुत्तों का अंतिम संस्कार मुफ्त में किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos