लाइव न्यूज़ :

श्मशान हादसा : आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई का निर्देश, मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:07 IST

Open in App

लखनऊ, नयी दिल्ली, पांच जनवरी  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मुरादनगर हादसा मामले में मंगलवार को आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने घटना को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

इस बीच पुलिस ने दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है। उनमें से एक ने आरोप लगाए कि उसने 16 लाख रुपये एक अधिकारी को दिए थे। वह अधिकारी भी हिरासत में है।

गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान स्थल की छत गिर जाने से 24 लोगों की मौत हो गई थी तथा 17 अन्य घायल हो गए थे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्माण कार्य से सरकारी धन को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित ठेकेदार तथा अभियंताओं से करने के निर्देश दिए हैं।’’

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की घोषणा की है।

इस बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार हफ्ते के अंदर घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

आयोग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘रिपोर्ट में सभी श्मशान स्थल, कब्रगाहों और इस तरह के अन्य भवनों की समीक्षा होनी चाहिए जिनका राज्य में इस्तेमाल सामुदायिक गतिविधियों के लिए आम लोग करते हैं। संबंधित अधिकारियों को इस तरह के स्थानों की उचित देखभाल करनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।’’

मानवाधिकार आयोग ने कहा कि इसने राज्य सरकार से जांच की वर्तमान स्थिति और घायलों की हालत के बारे में जानकारी मांगी है।

पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद फरार चल रहे ठेकेदार अजय त्यागी को मुरादनगर और निवारी थाने की पुलिस ने सथेड़ी गांव के पास गंगा नहर पुल के नजदीक सोमवार की रात गिरफ्तार किया।

त्यागी के बयान के आधार पर एएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक संजय गर्ग को गिरफ्तार किया गया।

गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को मुरादनगर नगर पालिका की कार्यकारी अधिकारी निहारिका सिंह, कनिष्ठ अभियंता चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार किया था क्योंकि वे भवन बनाने के लिए निविदा की प्रक्रिया में शामिल थे। उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया