लाइव न्यूज़ :

बैंकों का ऋण 7.2 प्रतिशत और जमा 9.45 फीसदी बढ़ा

By भाषा | Updated: April 24, 2020 22:22 IST

एक साल पहले समान पखवाड़े में बैंक ऋण 96.44 लाख करोड़ रुपये और जमा 125.30 लाख करोड़ रुपये पर थी।

Open in App
ठळक मुद्देबैंकों की बाजार में पड़ी ऋण की राशि 10 अप्रैल को समाप्त पखवाड़े के दौरान 7.20 प्रतिशत बढ़कर 103.39 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।इस दौरान बैंकों में जमा राशि 9.45 प्रतिशत बढ़कर 137.14 लाख करोड़ रुपये थी।

बैंकों की बाजार में पड़ी ऋण की राशि 10 अप्रैल को समाप्त पखवाड़े के दौरान 7.20 प्रतिशत बढ़कर 103.39 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। इस दौरान बैंकों में जमा राशि 9.45 प्रतिशत बढ़कर 137.14 लाख करोड़ रुपये थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले समान पखवाड़े में बैंक ऋण 96.44 लाख करोड़ रुपये और जमा 125.30 लाख करोड़ रुपये पर थी।

आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान बैंकों के ऋण की वृद्धि घटकर 6.14 प्रतिशत पर आ गई। यह इसका करीब पांच दशक का निचला स्तर है। सुस्त आर्थिक वृद्धि दर, कमजोर मांग और बैंकों के जोखिम लेने से बचने की वजह से ऋण की वृद्धि सुस्त पड़ी।

इससे पहले 31 मार्च, 1962 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान बैंकों के ऋण की वृद्धि 5.38 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान बैंकों का जमा 7.93 प्रतिशत बढ़कर 135.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 125.73 लाख करोड़ रुपये पर था।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)बैंकिंगलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos