लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के गंजम जिले में मनरेगा के तहत दो महीनों में एक करोड़ श्रम दिवसों का सृजन

By भाषा | Updated: June 12, 2021 11:43 IST

Open in App

बेरहामपुर (ओडिशा), 12 जून गंजम जिले में इस वित्त वर्ष में पहले दो महीनों में ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा के तहत एक करोड़ श्रम दिवस सृजित किए गए जो ओडिशा में सबसे ज्यादा है।

यह वृद्धि मनरेगा के तहत कार्य की मांग को दर्शाती है खासकर प्रवासी श्रमिकों से जिन्होंने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान अपनी नौकरी खो दी थी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह जिला राज्य में खर्च के लिहाज से भी शीर्ष पर है जिसने अब तक करीब 220.8 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हालांकि, यह कार्य पूर्ण होने के लिहाज से राज्य में 12वें स्थान पर है और इसके कार्य पूर्ण करने की दर 80 प्रतिशत है।

सूत्रों के मुताबिक जिन परिवारों ने 100 श्रमदिवस पूरे किए हैं उनकी संख्या 4,656 है।

जिलाधिकारी विजय कुलांजे ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, “गंजम ने मरनेगा योजना के तहत एक करोड़ श्रम दिवस सृजित करने के आंकड़े को पार कर लिया है।”

कुलांजे ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत सतत रोजगार सृजन सुनिश्चित करने और लोगों को सशक्त बनाने के लिए जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) और प्रखंड विकास अधिकारियों को बधाई दी।

गंजम डीआरडीए ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “मनरेगा के क्रियान्वयन के लिहाज से 60 दिनों के भीतर एक करोड़ श्रम दिवस सृजित करने की उपलब्धि ओडिशा के इतिहास में मील का पत्थर है।”

सूत्रों ने बताया कि जिले का लक्ष्य है कि 2021-22 वित्त वर्ष में 3.29 करोड़ श्रम दिवस सृजित किए जाएं।

डीआरडीए के परियोजना निदेशक शिंदे भाउसाहेब ने बताया कि कुल खर्च का 54 प्रतिशत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में किया गया।

अधिकारी ने दावा किया कि मजदूरी के लगभग सभी भुगतान समयबद्ध तरीके से किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू