लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के युवाओं को मंच देने के लिए रचनात्मक योजनाएं बना रहा हूं: इम्तियाज अली

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:36 IST

Open in App

जम्मू, 15 दिसंबर फिल्मकार इम्तियाज अली ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करेंगे ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सकारात्मकता कूट-कूट कर भरी है तथा रचनात्मकता कौशल बेमिसाल है।

‘जब वी मेट’, ‘रॉकस्टार’ और ‘लव आज कल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके 49 वर्षीय अली ने कहा कि उनका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को मंच उपलब्ध करवाना है।

अली ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम रचनात्मक योजनाएं बना रहे हैं और इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को एक मंच देना है ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। मुझे उनके साथ काम करने का, उनसे सीखने का अवसर मिलेगा’’।

उन्होंने बताया कि कार्यशालाएं संगीतकारों, नर्तकों, गायकों और शिल्पकारों के लिए होंगी। इसके साथ ही स्थानीय वाद्य यंत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा।

अली ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश ढेर सारी प्रतिभाओं से भरा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां बहुत उम्मीद लेकर आया हूं। जम्मू-कश्मीर के युवाओं को यह समझना होगा कि स्वयं को शक्तिशाली बनाने और अपने लोगों की बेहतरी के लिए पहल उन्हें ही करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू