रांची के विकास के लिए कार्य योजना बनाएं: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 16, 2020 23:28 IST2020-12-16T23:28:03+5:302020-12-16T23:28:03+5:30

Create action plan for development of Ranchi: Chief Minister | रांची के विकास के लिए कार्य योजना बनाएं: मुख्यमंत्री

रांची के विकास के लिए कार्य योजना बनाएं: मुख्यमंत्री

रांची, 16 दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आवास एवं शहरी विकास विभाग के अधिकारियों को रांची के विकास की योजना तैयार करने के बुधवार को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि राजधानी रांची पर घनी आबादी एवं वाहनों का अधिक दबाब है जिसका विकास योजनाएं बनाते समय पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए।

सोरेन ने निर्देश दिये कि शहर का विकास इस प्रकार करना है कि शहर वासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

उन्होंने शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ती व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Create action plan for development of Ranchi: Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे