लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को अपने बराबर स्वीकार करने वाली मानसिकता पैदा करें : केरल के राज्यपाल

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:30 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), आठ अक्टूबर केरल में दहेज उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों से तभी निपटा जा सकता है जब ऐसी मानसिकता पैदा की जाए जो उन्हें तुच्छ न समझती हो और उन्हें अपने बराबर स्वीकार करती हो।

राज्यपाल ने मलप्पुरम के मम्पाड में मूसाकुट्टी के घर का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे पास कानून है, हमारे पास बहुत अच्छी पुलिस है लेकिन फिर भी ये चीजें हो रही है, क्यों? क्योंकि कानून और पुलिस की भूमिका तभी सामने आती है जब अपराध हो चुका होता है।’’

गौरतलब है कि मूसाकुट्टी ने कथित तौर पर दहेज के नाम पर अपनी बेटी का उसके पति द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली। उसकी 20 वर्षीय बेटी ने आरोप लगाया है कि उसे अपने पति से दहेज उत्पीड़न का सामना करना पड़ा जिसके कारण उसके पिता ने आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार को मूसाकुट्टी के घर का दौरा करने पर खान ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप ऐसी मानसिकता पैदा करते हैं जो महिलाओं को तुच्छ नहीं मानती, जब हम महिलाओं को अपने बराबर स्वीकार करते हें, जब हम यह स्वीकार करते हैं कि महिलाएं भी उसी सम्मान की हकदार हैं, तभी ये चीजें खत्म हो सकती है।’’

उन्होंने सुझाव दिया कि कॉलेजों में दाखिला देने से पहले छात्रों और उनके अभिभावकों को एक प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर करने चाहिए कि वे दहेज प्रथा में शामिल नहीं होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस