हादसा: इंदौर में क्रेन ने 5 लोगों को कुचला, चार लोगों की मौके पर हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 2, 2023 21:41 IST2023-05-02T21:36:52+5:302023-05-02T21:41:13+5:30

पुलिस ने क्रेन चालकों को हिरासत में लेकर क्रेन को जब्त कर लिया। हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाणगंगा ब्रिज से क्रेन तेज रफ्तार में नीचे उतर रही थी। क्रेन के आगे दो मोटर सायकिलें चल रही थी।

Crane crushed 5 people in Indore, four died on the spot, one seriously injured | हादसा: इंदौर में क्रेन ने 5 लोगों को कुचला, चार लोगों की मौके पर हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हादसा: इंदौर में क्रेन ने 5 लोगों को कुचला, चार लोगों की मौके पर हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Highlightsपुलिस ने क्रेन चालकों को हिरासत में लेकर क्रेन को जब्त कर लियाक्रेन के आगे दो मोटर सायकिलें चल रही थी उसके आगे बस थीदोनों बाइक पर सवार 5 लोगों को कुचलते हुए क्रेन आगे बस में जाकर टकरा गई

इंदौरःमंगलवार शाम को इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक तेज रफ्तार क्रेन ने आगे चल रहे दो मोटर साइकिलों में सवार पाँच लोगों को कुचल दिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 6 साल का मासूम भी शामिल है। वहीं एक महिला घायल है। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्रेन चालकों को हिरासत में लेकर क्रेन को जब्त कर लिया। हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाणगंगा ब्रिज से क्रेन तेज रफ्तार में नीचे उतर रही थी। क्रेन के आगे दो मोटर सायकिलें चल रही थी। मोटर सायकिल के आगे बस थी। 

ब्रिज के नीचे उतरते ही क्रेन ने आगे चल रहे दोनों मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। उसमें सवार पांच लोगों को कुचलते हुए आगे बस में जाकर क्रेन टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हुई है।

घायल महिला की पहचान शारदा (40) पति किशोर के रूप में हुई है। वहीं मृतकों की पहचान रितेश (16) पिता किशोर, शरद (6) पिता किशोर, राजा (13) वा सुनील परमार (56) के रूप में हुई है। सभी कावेरी नगर के रहने वाले है और एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि जाँच की जा रही है।

Web Title: Crane crushed 5 people in Indore, four died on the spot, one seriously injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे