लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में जहाज के ईंधन टैंक में दरार, 10 किलोलीटर तेल का रिसाव

By भाषा | Updated: June 17, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार को एक व्यापारिक जहाज के ईंधन टैंक में दरार आ जाने से 10 किलोलीटर तेल का रिसाव हो गया। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने यह जानकारी दी।

आईसीजी के मुताबिक डिवोन नामक यह जहाज पुर्तगाल का था और श्रीलंका के कोलंबो से पश्चिम बंगाल में हल्दिया जा रहा था। लेकिन बंगाल की खाड़ी में यह हादसा हो गया। आईसीजी की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक जहाज के ईंधन टैंक में करीब 120 किलोलीटर सल्फर ईंधन तेल था।

ईंधन टैंक में दरार आने के कारण करीब 10 किलोलीटर तेल का रिसाव हो गया। इसके बाद जहाज के चालक दल के सदस्यों की मदद से ईंधन टैंक में शेष ईंधन को अन्य टैंक में भर दिया गया। इसके बाद यह जहाज हल्दिया के लिए रवाना हो गया। इस हादसे के मद्देनजर आईसीजी के प्रदूषण नियंत्रण दल को चेन्नई में सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र