लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिये सीपीडब्ल्यूडी कर रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर विचार

By भाषा | Updated: September 19, 2019 05:45 IST

संसद भवन और केन्द्रीय सचिवालय के पुनर्विकास परियोजना के लिये भी सीपीडब्ल्यूडी के ऐसे सक्षम अधिकारियों की टीम बनाने की जानकारी दी जो न सिर्फ सकारात्मक सोच वाले हों, बल्कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तत्परतापूर्वक समय से पूरा करने में सक्षम हों। 

Open in App

आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने केन्द्रीय लोकनिर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को निर्देश दिया है कि विभाग में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और निगरानी के लिये कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) का इस्तेमाल किया जाये। 

मिश्रा ने बुधवार को ‘‘भवन निर्माण क्षेत्र में उभरती तकनीकी’’ विषय पर सीपीडब्ल्यूडी द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा, कि उन्होंने विभाग के महानिदेशक प्रभाकर सिंह से विभिन्न परियोजनाओं में अनियमितताओं पर निगरानी के लिये एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है। 

इस दौरान उन्होंने संसद भवन और केन्द्रीय सचिवालय के पुनर्विकास परियोजना के लिये भी सीपीडब्ल्यूडी के ऐसे सक्षम अधिकारियों की टीम बनाने की जानकारी दी जो न सिर्फ सकारात्मक सोच वाले हों, बल्कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तत्परतापूर्वक समय से पूरा करने में सक्षम हों। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सकारात्मक सोच वाले, उत्साही और कर्मठ अधिकारियों की तलाश तेज कर दी है। जल्द ही इन अधिकारियों का दल गठित किया जायेगा जिसकी निगरानी और कुशल नेतृत्व में इस परियोजना को समय से पूरा किया जा सके।’’ 

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने पिछले सप्ताह ही संसद भवन और केन्द्रीय सचिवालय के पुनर्निमाण की परियोजना का खुलासा किया था। मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वप्नदृष्टा योजना बताते हुये कहा कि संसद भवन को वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक बनाते हुये 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पहले इसका पुनर्विकास करने का लक्ष्य तय किया है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया