लाइव न्यूज़ :

केरल के कोझिकोड जिले में माकपा कार्यालय पर हमला

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:32 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 12 अप्रैल सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बलुसेरी स्थित कार्यालय पर रविवार देर रात कथित रूप से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) नीत यूडीएफ के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यहां के पास तेनमकुझील के करुमला में स्थित कार्यालय पर कथित तौर पर एक समूह में आए लोगों ने मशालें फेंक कर आग लगा दी जिसमें कांग्रेस और आईयूएमएल के सदस्य शामिल थे।

कोझिकोड (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ए. श्रीनिवास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना देर रात दो बजे हुई जिसमें लकड़ी का कुछ सामना जल गया।

उन्होंने कहा, “ऐसी खबर मिली है कि हमलावरों ने पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हमारा दल जांच कर रहा है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।”

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल आग बुझा दी जिससे कार्यालय को अधिक नुकसान नहीं हुआ।

माकपा और आईयूएमएल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने के बाद मतदान के दिन से ही कन्नूर जिले और कोझिकोड के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल