लाइव न्यूज़ :

माकपा की त्रिपुरा इकाई के सचिव गौतम दास का निधन

By भाषा | Updated: September 16, 2021 14:40 IST

Open in App

अगरतला, 16 सितंबर माकपा की त्रिपुरा इकाई के सचिव गौतम दास का बृहस्पतिवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दास के परिवार में उनकी पत्नी तापती सेन और बेटी स्वागता हैं। वह अगस्त में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें अगरतला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें छह सितंबर को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह सात बजकर दो मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

दास 1968 में पार्टी से जुड़े थे और 1986 में त्रिपुरा राज्य समिति के सदस्य बने। वह 1994 में राज्य सचिवालय के लिए चुने गए और 2018 में पार्टी सचिव बने। दास 2015 में 21वीं पार्टी कांग्रेस में माकपा केन्द्रीय समिति के सदस्य बने। वह 1979 से 2015 तक पार्टी की राज्य इकाई के मुखपत्र ‘दैनिक देशेर कथा’ के संपादक भी रहे। वह ‘अगरतला प्रेस क्लब’ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

माकपा के पोलित ब्यूरो ने दास के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल के महासचिव कुणाल घोष ने भी कोलकाता के उस अस्पताल का दौरा किया, जहां दास का निधन हुआ।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी दास के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं माकपा के राज्य सचिव गौतम दास के निधन से बेहद दुखी हूं। मैं उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना करता हूं। मैं ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल