लाइव न्यूज़ :

स्टेन स्वामी की मौत के ‘जिम्मेदार’ लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए माकपा का तमिलनाडु में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:34 IST

Open in App

चेन्नई, पांच जुलाई पादरी स्टेन स्वामी की मौत के ‘जिम्मेदार’ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए माकपा की तमिलनाडु राज्य समिति ने सोमवार को घोषणा की कि आठ जुलाई को ‘अन्याय’ के खिलाफ वह राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी।

मार्क्सवादी पार्टी ने कहा कि ‘‘फर्जी मामले दर्ज कराने और उनसे अमानवीय व्यवहार करने जैसे कृत्यों के माध्यम से स्वामी की मौत के जिम्मेदार लोगों’’ के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई होनी चाहिए।

माकपा ने स्वामी की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता तमिलनाडु में तिरूचिरापल्ली के रहने वाले थे जिन्होंने झारखंड में आदिवासियों के अधिकारों के लिए कार्य किए।

माकपा के राज्य सचिव के. बालाकृष्णन ने बयान जारी कर कहा कि भीमा कोरेगांव एवं ‘राजनीतिक निहितार्थ’ वाले अन्य मामलों में गिरफ्तार लोगों और ‘कठोर’ कानून के तहत जेल में बंद लोगों को रिहा किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह