लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला विवाद: CPIM के नेता ने दिया विवादित बयान, कहा-तालिबानी आतंकवादियों की तरह व्यवहार कर रहा है RSS

By स्वाति सिंह | Updated: November 21, 2018 11:12 IST

SabriMala Temple Disputes Updates: सबरीमला में रविवार को 'नाम जापम' (भगवान अयप्पा का नाम जाप) करते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं के प्रदर्शन करने के मद्देनजर मंत्री यहां पहुंचे थे।दो महीने तक चलने वाली तीर्थयात्रा के दूसरे दिन 'सन्निधानम' के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन किया, जिस दौरान 68 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Open in App

सीपीआइएम पॉलिटब्यूरो सदस्य एस रामाचंद्रन पिल्लाई ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रामाचंद्रन पिल्लाई ने आरएसएस की तुलना तालिबान और खालिस्तान आतंकवादियों से की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा 'वे (आरएसएस कार्यकर्ता) तालीबानी और खालिस्तानी आतंकियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। आखिर क्यों वह लोग सबरीमाला मंदिर में समस्याएं पैदा करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?' उन्होंने आगे कहा 'सबरीमाला मंदिर में सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से होने देना चाहिए, पर वो एसा नहीं कर रहे हैं।'

बता दें कि सबरीमला में रविवार को 'नाम जापम' (भगवान अयप्पा का नाम जाप) करते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं के प्रदर्शन करने के मद्देनजर मंत्री यहां पहुंचे थे। दो महीने तक चलने वाली तीर्थयात्रा के दूसरे दिन 'सन्निधानम' के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन किया, जिस दौरान 68 लोगों को हिरासत में लिया गया। सबरीमला मंदिर में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली थी।

इसके बाद बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर भी प्रदर्शन किया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने गिरफ्तारी को 'क्रूर' करार देते हुए कहा कि उनकी पार्टी मामले में न्यायिक जांच चाहती है। 

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं