लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: वाम मोर्चा ने 38 सीटों पर जारी किए उम्मीदवारों की लिस्ट, कांग्रेस से गठबंधन के रास्ते खुले रखे

By भाषा | Updated: March 19, 2019 19:56 IST

माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में 38 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की और कहा कि बाकी निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के पहले राज्य में गठबंधन पर कांग्रेस के जवाब का इंतजार है।

Open in App

पश्चिम बंगाल में वामपंथी पार्टियों ने 38 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. लेकिन उन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारे हैं जिस पर कांग्रेस को 2014 में जीत मिली थी। बंगाल में वाम दलों और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात सामने आ रही थी।

माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में 38 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की और कहा कि बाकी निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के पहले राज्य में गठबंधन पर कांग्रेस के जवाब का इंतजार है। 

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि वह कांग्रेस के जवाब के लिए बुधवार शाम तक इंतजार करेंगे ।

बोस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने 38 उम्मीदवारों की एक सूची घोषित की है। हमने शेष उन चार सीटों के लिए नामों का ऐलान नहीं किया है, जहां पर कांग्रेस पिछली बार (2014) जीती थी। हम कांग्रेस के जवाब के लिए बुधवार शाम तक इंतजार करेंगे। 

अगर जवाब नहीं आया तो हम बाकी चार सीटों के बारे में निर्णय करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है सद्बुद्धि आएगी। राज्य में भाजपा विरोधी और तृणमूल कांग्रेस विरोधी अधिकतम वोटों को एकजुट करने की जरूरत का कांग्रेस को अहसास होगा।

एक दिन पहले कांग्रेस ने 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी जिसमें ऐसी दो सीटें भी थीं जिसपर माकपा ने 2014 में जीत हासिल की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसीपीआईएमकांग्रेसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल