लाइव न्यूज़ :

कोलकाता नगर निगम चुनाव रद्द करने के लिए माकपा उम्मीदवार की अदालत में याचिका

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:14 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर माकपा के एक उम्मीदवार ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर रविवार को हुए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव रद्द करने का अनुरोध किया है। उम्मीदवार ने कल हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा हिंसा करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने एक अन्य याचिका दायर कर चुनाव के दौरान हुई हिंसा का सबूत पीठ को देने की अनुमति मांगी है।

भाजपा की याचिका की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य के पुलिस महानिदेशक और कोलकाता के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया था कि वे 23 दिसंबर तक कोलकाता नगर निगम का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराने पर रिपोर्ट सौंपें।

खंडपीठ ने माकपा उम्मीदवार देबलीना सरकार की याचिका दाखिल करने का उनके वकील का अनुरोध अनुरोध स्वीकार कर लिया और कहा कि 23 दिसंबर को भाजपा की याचिका के साथ इसपर सुनवाई होगी।

तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा हिंसा का आरोप लगाते हुए देबलीना सरकार के वकील सब्यसाची चटर्जी ने कहा कि याचिका में रविवार को हुए केएमसी के चुनावों को रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने रविवार को मतदान के दौरान हुई हिंसा का साक्ष्य पेश करने के लिए पीठ से अनुमति मांगी है। अदालत ने कहा कि इसपर 23 दिसंबर की सुनवाई के दौरान विचार किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है