लाइव न्यूज़ :

मतदान में गड़बड़ी के दावों के बीच माकपा उम्मीदवार ने अदालत से केएमसी चुनाव रद्द करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:49 IST

Open in App

कोलकाता, 22 दिसंबर कोलकाता नगर निगम के हाल ही में संपन्न चुनाव में बूथ कब्जा और मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बीच माकपा के एक उम्मीदवार ने बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर स्थानीय निकाय के चुनाव को रद्द करने का अनुरोध किया है।

मतदान के लिए तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की किए जाने का दावा करने वाले वार्ड संख्या 75 से माकपा उम्मीदवार फैयाज अहमद खान ने राज्य के 111 अन्य स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती का भी अनुरोध किया है। इनमें चुनाव अगले कुछ महीनों में होने की संभावना है।

खान ने 144 वार्ड वाले कोलकाता नगर निगम में फिर से चुनाव कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि वह बूथ पर कब्जा, मतदान में गड़बड़ी और हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने का निर्देश दे।

याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया कि मतदान से कम से कम सात दिन पहले अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए ताकि मतदाताओं के बीच भरोसा बहाल हो सके।

अपनी याचिका में खान ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र के 300 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगायी जाए।

केएमसी के चुनाव में 144 में 134 सीटें जीतकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने स्थानीय निकाय पर कब्ज कर लिया है।

वहीं भाजपा को तीन वार्ड में जीत मिली है। कांग्रेस और माकपा को दो-दो वार्ड में जीत हासिल हुई है। बाकी की तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में आयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित