लाइव न्यूज़ :

माकपा ने ‘ओपन सोसाइटीज स्टेटमेंट’ पर हस्ताक्षर को लेकर प्रधानमंत्री पर ‘पाखंड’ का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून माकपा ने जी-7 शिखर बैठक में ''2021 ओपन सोसाइटीज स्टेटमेंट'' नामक दस्तावेज पर भारत के हस्ताक्षर को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘दोहरे मापदंड और पाखंड’ का आरोप लगाया।

वामपंथी पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के ताजा संपादकीय में कहा गया है कि भारत सरकार ने भले ही इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिया हो, लेकिन लोकतंत्र के विभिन्न मूल्यों के संदर्भ में इस सरकार का रिकॉर्ड बहुत ही खराब है।

माकपा ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी में दोहरे मापदंड और पाखंड की असीम क्षमता है। जी-7 की बैठक में उनका यह प्रदर्शन नयी उंचाइयों को छू गया।’’

गौरतलब है कि जी-7 समूह के देशों, भारत और कुछ अन्य राष्ट्रों ने पिछले दिनों ''2021 ओपन सोसाइटीज स्टेटमेंट'' नामक एक दस्तावेज़ हस्ताक्षर किया। इस दस्तावेज में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लोकतंत्र के रक्षक के रूप में वर्णित किया गया है।

जी-7 समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू