लाइव न्यूज़ :

भाकपा ने घर-घर जाकर टीका लगाने का अभियान शुरू करने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वास ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि घर-घर पहुंचकर (डोर टू डोर) कोविड रोधी टीका लगाने का अभियान आरंभ करने पर विचार किया जाए, ताकि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर तबकों का भी टीकाकरण हो सके।

राज्यसभा सदस्य ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह भी कहा कि कोविड की दूसरी लहर ने देश के हर नागरिक पर बुरा असर डाला है।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेषज्ञों ने छह से आठ हफ्तों में तीसरी लहर की आशंका जताई है। ऐसे में यह जरूरी है कि केंद्र और राज्य मिलकर यह सुनिश्चित करें कि जुलाई महीने के अंत तक अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके।’’

विश्वास के मुताबिक, अब तक देश की 3.6 फीसदी आबादी का पूरी तरह टीकाकरण हुआ है और 16.4 फीसदी लोगों को टीके की एक खुराक दी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार को घर-घर पहुंचकर कोविड रोधी टीका लगाने का अभियान आरंभ करने पर विचार किया जाए ताकि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर तबकों का भी टीकाकरण हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता