लाइव न्यूज़ :

भाकपा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बैंकिंग कानून विधेयक का विरोध किया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘बैंकिंग कानून (संशोधन)विधेयक, 2021’ का विरोध किया है और आरोप लगाया कि इसे सरकार संसद के इस शीतकालीन सत्र में पारित कराना चाहती है ताकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण किया जा सके।

राजा ने पत्र में कहा कि देश के आर्थिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मददगार होते हैं और ऐसे बैंकों का निजीकरण करने से आम लोगों एवं पिछड़े इलाकों के हितों को नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे कदम का विरोध करते हैं। हमारा आपसे आग्रह है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और यह प्रस्तावित विधेयक वापस लिया जाए।’’

राजा ने यह दावा भी किया कि सार्वजनिक बैंकों से जुड़ी जो गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) हैं उनमें बड़ा हिस्सा बड़े कारपोरेट समूहों का है।

उनके मुताबिक, बैंकों का राष्ट्रीयकरण विफल नहीं हुआ है, बल्कि कारपोरेट समूहों की ओर से कर्ज नहीं लौटाने के कारण यह संकट पैदा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान